फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गाना बजाने पर मां-बेटे को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 16 Mar 2023 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार।

सार

आदित्य ने पुलिस की दी तहरीर में लिखा है कि सोमवार को वह घर पर गाना बजा रहे थे। इस पर चाचा रजनीश, चाची अनामिका व नौकर मुनमुन यादव के घर में घुस आए और मुझे व मेरी माता को मारने-पीटने के साथ ही घर में रखा समान तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में गाना बजाने से मना करने पर मां-बेटे को पीटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ों ने घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। मंगलवार देर शाम पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर निवासी आदित्य ने पुलिस की दी तहरीर में लिखा है कि सोमवार को वह घर पर गाना बजा रहे थे। इस पर चाचा रजनीश, चाची अनामिका व नौकर मुनमुन यादव के घर में घुस आए और मुझे व मेरी माता को मारने-पीटने के साथ ही घर में रखा समान तोड़ दिया।



पिटाई से मां को काफी चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। आदित्य के अनुसार इसके पहले भी चाचा-चाची मारपीट करते रहते है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें