फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा से सेलिब्रेशन: सांसद रवि किशन ने दृष्टिबाधित बच्चों संग काटा जन्मदिन का केक, सुबह पहले मंदिर में की पूजा

Sat, 18 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन से की। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दृष्टिबाधित बच्चों संग केक काटा। जन्मदिन के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने भी सांसद रवि किशन को शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
केक काटकर जन्मदिन मनाते सांसद रवि किशन - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन श्रद्धा, सेवा और जनसहभागिता के साथ मनाया। जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन से की। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दृष्टिबाधित बच्चों संग केक काटा।

विज्ञापन


जन्मदिन के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने भी सांसद रवि किशन को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई केंद्र व प्रदेश स्तर के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रवि किशन शुक्ला का जन्मदिन पूरे दिन ट्रेंड करता रहा। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा समाज में समावेशी सोच और सेवा भाव का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस अवसर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के अलावा मऊ, देवरिया, आजमगढ़ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सांसद, विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सांसद रवि किशन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें