फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े मां-बेटी को मारी गोली, महिला की मौत, युवती की हालत गंभीर

Sun, 20 Sep 2020 07:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहपुर के बशारतपुर में रविवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने प्रधानाध्यापिका और उसकी बेटी को गोली मार दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी की हालत नाजुक बनी है। शहर में नाकाबंदी कर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

बशारतपुर की रहने वाली 42 वर्षीय निवेदिता मेजर उर्फ डेविना पत्नी मनीष मेजर रविवार की दोपहर में 16 वर्षीय बेटी डेलसिया के साथ स्कूटी से अपने मायके सेंट जॉन चर्च बशारतपुर से अपनी ससुराल रामजानकी नगर पूर्वी में स्थिति मिलन लॉन जा रही थी।
विज्ञापन


घर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर राजीव नगर में आशियाना मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पहुंची शाहपुर पुलिस परिवार वालों के साथ मां- बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां डॉक्टर ने निवेदिता मेजर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। परिवार के लोग किसी के साथ दुश्मनी होने से इनकार कर रहे हैं।

निवेदिता कुशीनगर जिले के अहिरौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थी। पुलिस ने मायके के समीप के रहने वाले एक संदिग्ध पड़ोसी को पूछताछ के लिए उठाया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें