फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां पर बेटे के अपहरण की कोशिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Feb 2023 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित बड़का टोला निवासी उदय नारायण सिंह बघेल मकान बनवा कर रहते हैं। मूलत: देवरिया के पिपरा बघेल निवासी उदय नारायण झारखंड के कोल इंडिया कंपनी से रिटायर्ड है। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा संजीव कुमार सिंह की मौत हो चुकी है। आरोप पत्नी पर लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक स्थित मनोहर चौराहा पर बुधवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चे के अपहरण की कोशिश का आरोप उसकी मां पर लगाया गया। आरोप है कि भीड़ जुटने पर आरोपी मां फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित बड़का टोला निवासी उदय नारायण सिंह बघेल मकान बनवा कर रहते हैं। मूलत: देवरिया के पिपरा बघेल निवासी उदय नारायण झारखंड के कोल इंडिया कंपनी से रिटायर्ड है।

उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा संजीव कुमार सिंह की मौत हो चुकी है। आरोप पत्नी पर लगा था। तभी से पत्नी दो बेटियों को साथ लेकर रहती है। जबकि, दोनों लड़के (पोता) मेरे पास रहते हैं। बड़ा पौत्र गीडा में पढ़ाई करता है, छोटा पौत्र मोहल्ले में एक कांवेंट स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को बच्चे के अपहरण की कोशिश मां ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें