फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम की जानकारी देगा ‘चेतावनी तंत्र’

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक से लेकर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहेंगी शामिल, एसएमएस से मौसम विभाग करेगा सूचित
विज्ञापन

संतोष शर्मा
महराजगंज। मौसम की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग द्वारा चेतावनी तंत्र विकसित करने की पहल की गई है। इस तंत्र में विधायक समेत सात प्रकार के जिम्मेदार शामिल होंगे। इन्हें मौसम विभाग समय-समय पर एसएमएस (शार्ट मैसेज सर्विस) भेज कर जानकारी दी जाएगी।
तेजी से बदलते मौसम की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज विभाग एनआईसी के साथ मिलकर जिले में मौसम पूर्व चेतावनी तंत्र विकसित करेगा। इसमें जिले के सभी विधायकों, लेखपालों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। इनके विवरण व मोबाइल नंबर को फीड किया जाना है। जिससे इन लोगों को एसएमएस से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दी जा सके। सूचनाएं जब ग्राम स्तर तक पहुंचेंगी तो बचाव को लेकर त्वरित रूप से प्रयास होंगे। इससे क्षति की संभावना भी कम होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने कहा कि चेतावनी तंत्र को विकसित किए जाने को लेकर संबंधित लोगों के विवरण को एकत्र कराया जा रहा है। प्रयास है कि जल्द से जल्द जिले में चेतावनी तंत्र को विकसित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
स्लोगन का भी लिया जाएगा सहारा
जिम्मेदारों ने चेतावनी तंत्र विकसित करने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्लोगन के माध्यम से भी लोगों को जागरुक करने की भी पहल की है। ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बचाव के उपायों संबंधी वालराइटिंग कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें