फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए: निगरानी बढ़ते ही बढ़ गई विकास कार्यों की रफ्तार, सड़क की गुणवत्ता भी जांच रही टीम

Mon, 21 Feb 2022 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अवस्थापना निधि एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना के 200 कार्यों की हो रही नियमित निगरानी, रोजाना अभियंताओं को सौंपी जा रही कार्यों की सूची, नाली, सड़क की गुणवत्ता भी जांच रही टीम।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवस्थापना निधि एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) जिन 200 कार्यों का निर्माण करा रहा है, उन सभी की रफ्तार निगरानी तेज होने पर बढ़ गई है। इन कामों की सुस्त रफ्तार की शिकायत होने पर जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने करीब पखवारे भर पहले मुख्य अभियंता पीपी सिंह के नेतृत्व में सभी एक्सईएन, एई और जेई की टीम गठित की थी। निर्देश दिए गए थे कि हर अभियंता रोजाना दो से तीन कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करेगा और फोटोग्राफ के साथ उसकी रिपोर्ट देगा।

विज्ञापन


सख्ती के बाद जैसे ही निगरानी का काम तेज हुआ, संबंधित कार्यों में से ज्यादातर की रफ्तार बढ़ गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। आरसीसी सड़क बनाते समय तो निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची ही जा रही है, बन जाने के बाद भी सड़क के बीच से गोल हिस्सा काटकर निकाला जा रहा है। इसकी भी तकनीकी जांच कराकर सड़क की मजबूती परखी जा रही है।

जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह भी रोजाना योजनाओं की प्रगति जांच रहे हैं। गोरखपुर शहर क्षेत्र में अवस्थापना निधि से करीब 70 करोड़ रुपये के काम कराए जा रहे हैं। इसी तरह करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सड़क व नाली का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम में शामिल हुए 32 नए गांवों में ये काम हो रहे हैं। इनमें से अधिकतर सड़कें आरसीसी बनाई जा रही हैं।

इन कार्यों की दिखने लगी रफ्तार

त्वरित विकास योजना के तहत शिवाजीनगर में सीसी रोड का निर्माण, गिरधरगंज स्कूल के नवीनीकरण का काम, पैडलेगंज-नया सवेरा मार्ग के किनारे ह्यूम पाइपलाइन डालने का काम, बशारतपुर में सीसी रोड निर्माण, मेडिकल रोड पर शक्ति नगर कॉलोनी में सीसी रोड का निर्माण, महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्मार्ट टॉयलेट, जंगल शालिग्राम पूर्व माध्यमिक विद्यालय का नवीनीकरण आदि कार्यों की रफ्तार दिखने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें