फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में बदलाव आने के बाद हुआ शक: दुष्कर्म पीड़िता हो गई गर्भवती, दो बुजुर्गों पर लगा था आरोप, मिले बेगुनाह

Tue, 30 May 2023 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

किशोरी के पिता ने गांव के ही 60 साल उम्र के दो बुजुर्गों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। 25 अप्रैल को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मामले में दोनों बुजुर्ग की भूमिका नहीं है। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में मानसिक रूप से कमजोर 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, किशोरी के पिता इस बात से परेशान है कि इस उम्र में बेटी के गर्भवती होने पर अब वह क्या करें। फिलहाल, पुलिस कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहान बांसगांव के महुआपार निवासी संजय प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के एक किशोरी की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। वह एक घर में कामकाज के लिए जाती थी।

इसे भी पढ़ें: जाको राखे साइयां मार सके न कोई: मासूम के ऊपर से गुजर गई कार, उठकर दौड़ी; पर कुछ दूर जाते ही गिर गई और फिर...
विज्ञापन


आरोप लगा कि वहीं पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और वह गर्भवती हो गई। जब उसके शरीर में बदलाव आने लगा तो घरवालों को जानकारी हो पाई। किशोरी के पिता ने गांव के ही 60 साल उम्र के दो बुजुर्गों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

 25 अप्रैल को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मामले में दोनों बुजुर्ग की भूमिका नहीं है। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भेजा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो जिंदा निकली महिला, बुजुर्ग को देखकर हर कोई हैरान, डॉक्टर ने कही ये बात

वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वह बयान दे सकती है। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कोर्ट में किशोरी का बयान कराया तो उसने सिर्फ संजय नाम के युवक का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें