फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, दबाव बनाने पर दी धमकी

Mon, 05 Jun 2023 12:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक उसके घर पर दोस्तों के साथ पहुंच कर जानमाल की धमकी देने लगा। पीपीगंज पुलिस ने आरोपी फूलचंद व उसके 8-10 अज्ञात दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म, गाली देना, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शादी का दबाव बनाने पर दोस्तों के साथ घर पर चढ़कर पीड़िता ने धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी युवक व उसके 8-10 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि संतकबीरनगर जिले के बरियारी गांव निवासी फूलचंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर कैम्पियरगंज क्षेत्र में स्थित एक होटल में ले जाकर तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में विवाह के लिए आनाकानी करने लगा।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की 10 अनदेखी तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन, दिल छू जाएगी बचपन की मासूमियत
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक उसके घर पर दोस्तों के साथ पहुंच कर जानमाल की धमकी देने लगा। पीपीगंज पुलिस ने आरोपी फूलचंद व उसके 8-10 अज्ञात दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म, गाली देना, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें