गोरखपुर जिले में गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 16 वर्षीय किशोरी से मिलने पहुंचे प्रेमी पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की मां का कहना है कि वह 10 दिनों से पूरे परिवार के साथ राप्तीनगर स्थित मायके गई थी। शुक्रवार को परिवार के साथ घर लौटी थी। शाम को खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। रात करीब 11 बजे महिला की सास अपने कमरे में सोने जा रहीं थी तो महिला ने देखा की गेट खुला है और उसकी बेटी का दरवाजा अंदर से बंद है।
अंदर हरकत की आवाज पर महिला चोर-चोर की आवाज लगाने लगी। दरवाजा खुलने पर गांव का एक युवक कमरे में मिला। जिसे घरवाले पुलिस के हवाले कर दिए। दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था।