फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हैवानियत: बंधक बनाकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, छत पर ले जाकर की गई वारदात

Wed, 20 Apr 2022 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रविवार को किशोरी घर से लापता हो गई थी। उसकी तलाश परिजन कर रहे थे, लेकिन पता नहीं चल रहा था। सोमवार शाम गांव के ही एक युवक पर शक होने पर परिजन घर में दाखिल हो गए तो बदहवास हालत में किशोरी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैवानियत से भरी खबर सामने आई है। यहां गोला इलाके के एक गांव में मंगलवार सुबह किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि सुबह घर से निकली किशोरी को जबरन एक मकान की छत पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी सुबह चार बजे घर से शौच के लिए निकली थी। गांव के ही एक युवक के घर के पास पहुंची थी कि तभी तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह बंद कर छत पर लेकर चले गए। वहां तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई, लेकिन वे नहीं मिले। तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने पहले यह बताया
घरवालों ने पहले थाने पहुंचकर बताया कि रविवार को किशोरी घर से लापता हो गई थी। उसकी तलाश परिजन कर रहे थे, लेकिन पता नहीं चल रहा था। सोमवार शाम गांव के ही एक युवक पर शक होने पर परिजन घर में दाखिल हो गए तो बदहवास हालत में किशोरी मिली।

उसने परिजनों को बताया कि तीन युवक बंधक बनाकर दुष्कर्म किए हैं। पीड़ित के भाई का कहना है कि पुलिस ने कहा कि मंगलवार की घटना दिखाएं, इसी आधार पर केस दर्ज होगा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें