फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोहम्मद शाहिद अध्यक्ष व महामंत्री बने विक्की जायसवाल

Thu, 10 Sep 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहमारूफ बाजार में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल (युवा) का गठन
विज्ञापन



गोरखपुर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल (युवा) की ओर से शाहमारूफ बाजार में व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर मोहम्मद शाहिद, महामंत्री पद पर विक्की जायसवाल और कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार वैश्य को मनोनीत किया गया। महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश चौरसिया ने मनोनयन का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन महानगर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता और महानगर मंत्री सुनील मद्धेशिया ने किया।

प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता की संस्तुति और स्थानीय व्यापारियों की सहमति के आधार पर महानगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि व प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं का समाधान और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना व्यापार मंडल का प्रमुख उद्देश्य है। उत्पीड़न, अपराध और सुरक्षा संबंधी खतरों के खिलाफ व्यापारी एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। जीएसटी, कर, लाइसेंस सहित बाजार की प्रशासनिक और बुनियादी समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने रखा जाएगा।

महानगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा। अनुचित उत्पीड़न के खिलाफ संगठन मजबूती से व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा। महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश चौरसिया और अजय गुप्ता ने कहा कि बाजार में सुरक्षा, सफाई, बिजली और पार्किंग जैसी सुविधाओं के लिए नगर निगम और प्रशासन से प्रभावी ढंग से मांग की जाएगी। ऑनलाइन बाजार के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय व्यापार पर पड़ रहे असर को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता आदित्य गुप्ता ने और संचालन दुर्गेश चौरसिया ने किया। इस दौरान सुशील अग्रहरि बब्लू, सुनील मद्धेशिया, ओंकार नाथ गुप्ता, गिरिजेश वर्मा, राहुल गुप्ता, सतीश पटवा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें