फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगलहा कॉलोनी : छह महीने से सूखी पड़ीं टोटियां, पानी खरीद रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोगलहा कॉलोनी के ज्यादातर घरों में लगभग छह महीने से सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि घरों में सिर्फ दिखावे के लिए टोटी लगाया गया। शुरू में गंदा पानी आता था, लगभग छह महीने से वह भी नहीं आ रहा। नगर निगम और जलकल विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी राघवेंद्र कुमार ने बताया कि करीब छह महीने से सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से पीने के लिए जार का पानी खरीदना पड़ रहा है। जलापूर्ति की व्यवस्था ठीक करने के लिए नगर निगम और जलकल विभाग से लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। आलोक कुमार ने बताया कि पानी नहीं आने से पूरा दिन बेकार लगता है। सुबह सोकर उठने से लेकर शाम तक पानी की आवश्यकता होती है। अब पीने के लिए जार का पानी खरीदना पड़ रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें