फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उमस के बाद तेज बारिश में भी उमड़ता ही गया मोदी प्रेम

विज्ञापन
मोदी के स्वागत के लिए खड़े लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
उमस के बाद तेज बारिश में भी उमड़ता ही गया मोदी प्रेम
लोगों ने सड़क के किनारे घंटों किया प्रधानमंत्री का इंतजार
पीएम के गीता प्रेस से रेलवे स्टेशन जाते वक्त बारिश के बीच गोलघर की सड़कों पर डटे रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन पर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। लोग पीएम के इंतजार में सड़क किनारे घंटों डटे रहे। इस दौरान बारिश भी हुई, लेकिन लोगों का उत्साह उस पर भारी पड़ा। पीएम के गीता प्रेस से रेलवे स्टेशन जाते वक्त लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजपा महिला मोर्चा, भाजयुमो समेत अन्य अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता और आमजन पीएम के निर्धारित रूट पर सुबह 11 बजे से पहुंचने लगे थे। इस बीच पहले तीखी धूप होने पर गर्मी व उमस ने उन्हें बेहाल किया, लेकिन वे डटे रहे। गोलघर में गणेश चौराहा पर भाजपा पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, पवन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन

महिला मोर्चा व भाजयुमो के कार्यकर्ता पुष्प लेकर पहुंचे। स्वागत का क्रम गणेश चौराहा से इंदिरा बाल विहार चौराहा, कचहरी चौराहा, टाउन हाॅल, घोष कंपनी चौराहा, रेती चौराहा आदि स्थानों पर देखने को मिला। गोलघर में जगह-जगह व्यापारी, अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठान के सामने कर्मचारियों के साथ पीएम के काफिले का इंतजार करते नजर आए। दोपहर करीब तीन बजे प्रधानमंत्री का काफिला पहुंचने पर उनका अभिवादन किया।
...
गणेश चौराहे पर लगा होर्डिंग तेज हवा में उड़ा
प्रधानमंत्री के काफिले के लिए गीता प्रेस से रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रैफिक जीरो कर दिया गया था। इस बीच मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवा चलने लगी। तेज हवा से गणेश चौराहे पर लगा होर्डिंग टूटकर लटक गया। सिनेमा रोड मोड़ पर ट्रांसफाॅर्मर को ढकने के लिए लगा होर्डिंग उड़कर सड़क के बीच में आ गया। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय से उसे हटा दिया।
विज्ञापन

...
चार बार किया गया ट्रैफिक जीरो
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर शुक्रवार को चार बार सड़क पर ट्रैफिक जीरो करना पड़ा। सबसे पहले दोपहर करीब 1:15 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री को रिसीव करने एयरपोर्ट जाने के लिए गोरखनाथ मंदिर से निकले। मुख्यमंत्री के काफिला के लिए गोरखनाथ से एयरपोर्ट तक की सड़क पर ट्रैफिक जीराे किया गया। इसके बाद जब प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से गीता प्रेस जाने के लिए निकले, तब ट्रैफिक जीरो किया गया। इसके बाद गीता प्रेस से रेलवे स्टेशन जाने के लिए प्रधानमंत्री का काफिला निकला तो ट्रैफिक जीरो किया गया। चौथी बार रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट जाने के लिए पीएम के निकलने पर रोड को जीरो किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें