फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसहभागिता से ही बनेगा आदर्श समाज : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसहभागिता से ही बनेगा आदर्श समाज : सीएम
विज्ञापन

सहजनवां। कालेसर स्थित मोक्षधाम पर इंडिया ग्लाईकाल्स लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से स्थापित शिव प्रतिमा का शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया। उन्होंने मोक्षधाम के सुंदरीकरण और मूर्ति स्थापित करने पर आईजीएल परिवार की प्रशंसा की। सीएम ने कहा कि जन सहभागिता से ही आदर्श समाज की स्थापना हो सकती है।
सीएम ने कहा कि मोक्षधाम सत्य की परिकल्पना को साकार करता है। यह जीवन का अंतिम सत्य है। उन्होंने मोक्षधाम के अध्यक्ष परशुराम शुक्ल की तारीफ करते हुए कहा कि करीब 10 वर्षों के उनके अथक प्रयास से आज मोक्षधाम इस स्वरूप में दिख रहा है। समाजसेवा के लिए सोच अच्छी होनी चाहिए। समाज में देने वालों की कमी नहीं है, बस लेने वाला पात्र होना चाहिए।
विज्ञापन

सीएम ने जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए आईजीएल परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि आमतौर पर लोग मोक्षधाम जैसी जगह पर जाने से कतराते हैं, लेकिन आईजीएल ने इसे सेल्फी प्वाइंट बना दिया है। इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि मोक्षधाम मुक्ति का स्थान है। आईजीएल ने इसका सुंदरीकरण कर समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।
उन्होंने आईजीएल परिवार से विद्यार्थियों के लिए सहजनवां में भव्य पुस्तकालय बनवाने की बात कही, जिस पर आईजीएल के बिजनेस हेड एसके शुक्ल ने आश्वासन दिया। विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि मोक्षधाम काफी बदल चुका है। आईजीएल परिवार अपने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के तहत मोक्षधाम को नई पहचान दी है। भाजपा नेता रमेश सिंह ने कहा कि गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश का माहौल बदल गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोक्षधाम के अध्यक्ष परशुराम शुक्ल तथा संचालन आईजीएल के अश्वनी कुमार सिंह ने किया।
आईजीएल के बिजनेस हेड एसके शुक्ला ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, जीएम बृजमोहन शर्मा, शैलेश चंद, शैलेन्द्र पांडेय, आशीष कुमार सिंह, एके सिंह, अभिषेक दुबे, अनिल सिंह, संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सीएम के साथ रहे आईजीएल ग्रुप के अध्यक्ष
आईजीएल ग्रुप के अध्यक्ष एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उमाशंकर भरतिया सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर में मौजूद रहे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वे गीडा स्थित आईजीएल पहुंचे तथा कंपनी का निरीक्षण कर बैठक की।
भक्ति गीतों ने बांधा समा
बनारस से आए भोजपुरी गायक आलोक पांडेय ने कार्यक्रम में भक्ति गीतों से समा बांध दिया। उन्होंने शिव तांडव, शिव स्तुति, निर्गुण, भजन आदि सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। उनकी टीम के सदस्यों ने वाद्य यंत्रों से अलग-अलग प्रस्तुति दी।
आईजीएल ग्रुप के अध्यक्ष तथा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमाशंकर भरतिया ने कहा कि आज आईजीएल प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। पूर्व में सरकार को 60 करोड़ मासिक राजस्व जाता था, जो बढ़कर 350 करोड़ हो गया है। कंपनी में 2500 अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

मोक्षधाम अंतिम संस्कार के लिए बना मुख्य स्थल
पिपरौली। क्षेत्रवासी पहले दाह-संस्कार आमी नदी के किनारे किया करते थे। गीडा स्थापित होने पर धीरे-धीरे आमी का पानी प्रदूषित होने लगा तो दाह-संस्कार में समस्या आने लगी। ऐसे में लोगों ने विचार विमर्श करके बगहा बाबा मंदिर राप्ती नदी तट पर दाह-संस्कार के लिए उपयुक्त स्थान का सुझाव दिया। यहां पर मोक्षधाम बनाने के लिए गांवों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया गया। कालेसर के पास मोक्षधाम बन गया तो क्षेत्र के लोगों के लिए अंतिम संस्कार का मुख्य स्थल बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें