स्वामी विवेकानंद यूथ एंपावरमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में
गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद यूथ एंपावरमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में बुधवार को मोबाइल वितरण किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्रों को डिजिटल इनफॉरमेशन सिस्टम का सदुपयोग तथा उसके पढ़ाई में होने वाले अन्य फायदों के बारे में बताया। इस मौके पर छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. श्रीवर्धन पाठक, प्रो. राजीव प्रभाकर, प्रो. अनिल कुमार यादव, प्रो. अजेय कुमार गुप्ता समेत 200 से भी अधिक बच्चों की उपस्थिति रही।