आदर्श जनता इंटर कॉलेज में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में समापन अवसर पर विजेताओं खिलाड़ियों को पुरस
गोरखपुर। आदर्श जनता इंटर कॉलेज बेलवाड़ में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में सदर सांसद रवि किशन शुक्ला व ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के समापन के मौके पर पुरस्कृत किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोच के अनुरूप हम सभी कार्य कर रहे हैं। जिसके क्रम में हर जिले में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन ग्राम स्तर पर किया जा रहा है। विधायक विपिन सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक ले जाने का कार्य किया है। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख शिवप्रसाद जायसवाल, अरुण राय, अमितेश्वर पांडेय, इंदल निषाद, वैभव अग्रहरि, रामकेवल पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।