फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: काम आई पुलिस की सतर्कता... चोरी के 28 मोबाइल फोन के साथ दो दबोचे गए

Thu, 06 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
शाहपुर थाने में चोरी के 28 मोबाइल के साथ गिरफ्तार दोनों युवक
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में एक दुकान से चोरी के 28 मोबाइल फोन को 24 घंटे के भीतर पुलिस की सतर्कता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बरामद कर लिया गया। दरअसल, गश्त के दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की थी। उनका नाम-पता नोट किया। बाद में जांच में पता चला कि दोनों ने दुकान से मोबाइल फोन चुराए थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से पांच चाकू भी मिले हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पादरीबाजार के सरस्वतीपुरम लेन नंबर एक निवासी केशर कुरैशी उर्फ सोनू और मोहद्दीपुर निवासी मेराज उर्फ राजा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह पुलिस को पादरी बाजार में मोबाइल की दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। दुकानदार हरिद्वार सिंह ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला। आरोपियों की तस्वीर देखते ही पादरी बाजार चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने उन्हें पहचान लिया(
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार की रात में गश्त के दौरान यही दो युवक उन्हें घूमते मिले थे। तब चौकी इंचार्ज ने दोनों के आधार कार्ड का फोटो और मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। जैसे ही उनकी तस्वीर दिखी, उन्होंने उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर ले लिया।
इसके बाद पुलिस जब पादरी बाजार स्थित उनके ठिकाने पर पहुंचे तो दोनों आपस में मोबाइल बांटकर एक मकान में सोते मिले गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें