आरोपी ने बताया कि पहले एटीएम में छेड़छाड़ कर देते हैं, जिस वजह से तुरंत पैसा नहीं निकलता। फिर पिन कोड को जान लेते हैं और मदद के बहाने एटीएम कार्ड को बदल देते हैं। इसके बाद अन्य किसी एटीएम पर जाकर रुपये निकाल लेते हैं। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने दो एटीएम कार्ड, 1870 रुपये, एक आधार कार्ड व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एसओ ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
हो चुकी हैं ये घटनाएं
- 26 सितंबर 2023 : रानीडीहा के महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक निवासी प्रमिला यादव का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज 45 हजार रुपये निकाल लिए थे।
- 23 मार्च 2023 : एम्स इलाके में देवरिया जिले के खामपार बंगरवारी गांव निवासी व सिपाही पवन यादव का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज 2.30 लाख रुपये निकाल लिए।
- 18 जून 2023 : चौरीचौरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शत्रुध्नपुर के बनरहवा निवासी रमेश कुमार यादव का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे।
- 18 जून 2021 : पीपीगंज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया था। दो आरोपियों के पास से पुलिस ने एटीएम कार्ड और नकदी बरामद किया था।
ऐसे करें बचाव
- पासवर्ड यूनिक और कठिन हो। हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें।
- पासवर्ड में अपर केस, लोअर केस, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का कंबीनेशन रखें।
- 45 दिन में अपना पासवर्ड जरूर बदल दें।
- कस्टमर केयर का नंबर कभी भी 10 अंकों का नहीं होता है।
- संभव हो तो बैंक या दूसरे व्यक्ति को जानकारी के लिए देने के लिए अलग नंबर रखें, इससे सार्वजनिक ना करें।