फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damini app: आसमानी खतरे से बचाएगी दामिनी, मोबाइल फोन करेगा सचेत

Thu, 06 Jul 2023 12:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर सचेत और दामिनी एप मौजूद हैं। इसे डाउनलोड करके खतरे को टालने में मदद मिलेगी। बरसात के दिनों में बिजली गिरने से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
दामिनी एप डाउनलोड करके टाला जा सकता है खतरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आसमानी खतरे (तड़ित आघात) से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए मास्टर प्लान बनाया है। इसके तहत लोगों को दामिनी और सचेत एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नाम और लोकेशन स्थान की जानकारी देनी होगी। इसे संबंधित जगह के 20 किमी के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी 30 से 40 मिनट पहले ऑडियो और मैसेज के माध्यम से मिल जाएगी।

विज्ञापन


बरसात के मौसम में तड़ित आघात की चपेट में आने से लोगों की जान चली जाती है। शासन ने इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जागरुकता अभियान चलाकर लोगों के मोबाइल फोन में दामिनी और सचेत एप डाउनलोड कराया जाएगा। सचेत एप से हर घंटे मौसम का हाल और पूर्वानुमान मिलता है। बदलते मौसम के बारे में जानकारी तत्काल उपलब्ध हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह: राष्ट्रपति ने किया आगाज, समापन करेंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चमकने पर बरतें ये सावधानी

आपदा विशेषज्ञ के अनुसार दामिनी एप में अलर्ट आने के बाद पेड़ों के नीचे और खुले खेत में न जाएं। इस दौरान धातु से बने बर्तन न धोएं और नहाने से बचें। किसी मकान में चले जाएं। यदि कोई मकान उपलब्ध न हो तो खुली जगह पर ही घुटनों के बल कान बंद करके बैठ जाएं। बिजली चमकने पर छाते का इस्तेमाल न करें। हाईटेंशन तारों और टाॅवर से दूरी बनाएं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर आएंगे पीएम मोदी: PM की सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर न मार सके, हर जगह तैनात रहेंगे स्नाइपर

बीते साल आठ लोगों की हुई मौत
जिला प्रशासन के रिकार्ड के अनुसार 2022-23 में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हुई। इसके पूर्व 2021-22 में पांच लोगों की जान गई थी। सभी मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई थी।

जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर सचेत और दामिनी एप मौजूद हैं। इसे डाउनलोड करके खतरे को टालने में मदद मिलेगी। बरसात के दिनों में बिजली गिरने से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें