प्रो. जय प्रकाश सैनी
- फोटो : स्त्रोत- एमएमएमयूटी
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी अब लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे। इस संबंध में शनिवार को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आदेश जारी कर दिया। प्रो. सैनी का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तिथि से तीन साल के लिए होगा। वह अगले हफ्ते कार्यभार संभाल सकते हैं।
प्रो. जेपी सैनी सितंबर 2023 में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए थे। उनका कार्यकाल पूरा होने में अभी लगभग नौ महीने का समय शेष था। फिलहाल एमएमएमयूटी के लिए नए कुलपति की घोषणा नहीं हुई है। इस वजह से यह माना जा रहा है कि कार्यभार फिलहाल प्रो. सैनी के पास ही रहेगा।
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय जुलाई 2025 में आईआईएम कोलकाता के निदेशक बनाए गए थे। उसके बाद से ही लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी।