फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला छात्रावासों के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजे एमएमएमयूटी : सीएम

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान एमएमएमयूटी की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नवागत कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने महिला छात्रावासों के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक मरम्मत के लिए शासकीय सहयोग का अनुरोध किया, जिस पर सीएम ने विस्तृत प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय में संचालित नए पाठ्यक्रमों, परियोजनाओं व आगामी नैक एवं एनबीए प्रत्यायन की तैयारियों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय को 528 क्षमता के पुरुष छात्रावास निर्माण एवं 50 नए शैक्षणिक पदों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत भी गुणवत्तापूर्ण परियोजनाएं तैयार कर उद्योगों से सहयोग प्राप्त करने पर बल दिया। सीएम ने विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय एवं दृश्यात्मक परिवर्तन लाने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें