फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: एमएमएमयूटी के छात्र पढ़ेंगे 5जी कोर्स, IIT मुंबई से हुआ है एमओयू

Thu, 22 Jun 2023 02:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि विद्या परिषद की बैठक में नए सत्र से 5जी कोर्स एवं आईआईटी मुंबई के सहयोग से स्पोकेन ट्यूटोरियल कोर्स के संचालन का निर्णय लिया गया है। 5जी कोर्स इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग की ओर से संचालित होगा।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से छात्र 5जी और आईआईटी मुंबई का स्पोकेन ट्यूटोरियल कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे। बीते मंगलवार को हुई विद्या परिषद की बैठक में इन दोनों कोर्स के संचालन पर मुहर लग गई है। विभाग इन कोर्स के संचालन की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग की ओर से 5जी कोर्स का संचालन नए सत्र से किया जाएगा। यह कुल 4 क्रेडिट का कोर्स होगा। यानी, कुल एक सेमेस्टर इसकी पढ़ाई होगी। नए करिकूलम के अनुसार, इसे बीटेक चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। इस कोर्स को शुरू किए जाने की कवायद पहले ही शुरू हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: वेंटिलेटर नहीं मिलने से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन


इसके अलावा आईआईटी मुंबई का स्पोकेन ट्यूटोरियल कोर्स इसी सत्र से शुरू होगा। इस कोर्स के लिए दोनों संस्थानों में पहले ही एमओयू हो चुका है। इसके अंतर्गत आईआईटी मुंबई के कुल 40 कोर्स ऑफर किए गए हैं। विभाग के अनुसार, विद्यार्थियों को उनमें से किसी एक विषय का चयन करना होगा। यह एक वैल्यू एडेड कोर्स होगा। एमएमएमयूटी और आईआईटी मुंबई दोनों इस कोर्स का संयुक्त सर्टिफिकेट जारी करेंगे। छात्र इसकी पढ़ाई ऑनलाइन कर सकेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

अन्य विभागों के शिक्षक गाइड बन सकेंगे

मैनेजमेंट विभाग (एमबीए) में पीएचडी कोर्स कराने के लिए अब दूसरे विभागों के प्रोफेसर भी गाइड बन सकेंगे। विवि प्रशासन के मुताबिक, मैनेजमेंट विभाग में कोई प्रोफेसर नहीं हैं। इससे यहां पीएचडी कराने में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि विद्या परिषद की बैठक में नए सत्र से 5जी कोर्स एवं आईआईटी मुंबई के सहयोग से स्पोकेन ट्यूटोरियल कोर्स के संचालन का निर्णय लिया गया है। 5 जी कोर्स इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग की ओर से संचालित होगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें