मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के विभिन्न विषयों में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा मालवीय एंट्रेंस टेस्ट-2023 (मेट-2023) के माध्यम से लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है, अंतिम तिथि 15 मई 2023 है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि सत्र 2023-24 में पीएचडी में पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय में संचालित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई- मेन्स-2023, सीयूइटी (यूजी) -2023 एवं सीयूइटी (पीजी)-2023 के माध्यम से किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: भारत गौरव ट्रेन कराएगी धार्मिक स्थलों के दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग से लेकर जाएगी कन्याकुमारी
समन्वयक ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई- मेन्स परीक्षा 2023, बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल इंट्री), बीफाॅर्मा प्रथम वर्ष बीबीए प्रथम वर्ष एवं बीफाॅर्मा द्वितीय वर्ष (लेटरल इंट्री) में प्रवेश सीयूइटी (यूजी)-2023 के द्वारा, एमबीए, एमसीए,एमएससी, एमटेक प्रथम वर्ष एवं बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल इंट्री बीएससी स्नातक के लिए) में प्रवेश सीयूइटी (पीजी)-2023 के माध्यम से किया जाएगा। सीयूइटी (पीजी)-2023 का पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2023 है।
प्रो. जायसवाल ने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने के साथ-साथ संबंधित पाठ्यक्रम के योग्यता मानक को पूरा करना अनिवार्य है। इस संदर्भ में प्रवेश विवरणिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.mmmut.ac.in पर उपलब्ध है।