फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMMUT: बेटे ने बढ़ाया पान विक्रेता पिता का मान, एमसीए टॉपर विशाल गुप्ता को मिले दो गोल्ड मेडल

Tue, 27 Sep 2022 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विशाल ने बताया कि वह परिवार में सबसे छोटे हैं। उनसे बड़े भाई और एक बहन है। मां गीता गुप्ता का हर कदम पर सहयोग मिला। मां घर खर्च से रुपये बचाकर पढ़ाई के लिए देती है। वाराणसी एसएमएस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बीसीए टॉप किया।
विज्ञापन
टॉपर विशाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीक्षांत समारोह में दो गोल्ड मेडल हासिल कर विशाल गुप्ता ने पान विक्रेता पिता का मान बढ़ाया है। रामजी गुप्ता वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पान बेचते हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उनका सिर फख्र से ऊंचा है। विशाल को कुलपति स्वर्ण पदक और स्वर्गीय बाबू लाल गोयल मेमोरियल गोल्ड मेडल मिला है।

विज्ञापन


बनारस के इंग्लिशिया लाइन के रहने वाले विशाल ने बताया कि पढ़ाई के लिए पिता रामजी का हर कदम पर सहयोग मिलता रहा। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर पान की गुमटी है, जो पिता जी पचास वर्षों से लगा रहे हैं। वहीं की कमाई से पूरे परिवार का खर्च चलता है। कई बार स्थितियां बेहद विकट हुईं, लेकिन माता-पिता ने पढ़ाई में बाधा नहीं आने दी।

हर कदम पर मिला मां का मिला सहयोग
विशाल ने बताया कि वह परिवार में सबसे छोटे हैं। उनसे बड़े भाई और एक बहन है। मां गीता गुप्ता का हर कदम पर सहयोग मिला। मां घर खर्च से रुपये बचाकर पढ़ाई के लिए देती है। विशाल ने बताया कि वाराणसी एसएमएस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बीसीए टॉप किया। इसके बाद एमसीए कोर्स के लिए इंट्रेंस के जरिए एमएमएमयूटी में प्रवेश लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बच्चा चोरी के संदेह में कार सवार दंपती समेत तीन को पीटा, पुलिस ने बचाया, पहले हुई ये घटनाएं

विज्ञापन

छह सेमेस्टर के टॉपर हैं विशाल

एमसीए की पढ़ाई के दौरान विशाल गुप्ता लगातार छह सेमेस्टर में टॉपर रहे हैं। उन्हें एमसीए में 91.4 फीसदी अंक मिले हैं। विशाल को 4.15 लाख के पैकेज पर टीसीएस में नौकरी मिली है। बड़े भाई राहुल गुप्ता को भी पुणे की विप्रो कंपनी में नौकरी मिली है।

कुछ दिन नौकरी फिर स्टार्टअप
विशाल ने बताया कि सपना था कि एक दिन इंजीनियर बनूं। कुछ दिन नौकरी के बाद स्टार्टअप शुरू करुंगा, जिससे लोगों को रोजगार दे सकूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें