फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के शिक्षक ने बनाया स्मार्ट लैपटॉप स्टैंड

Sun, 29 Nov 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लैपटॉप पर काम करने वालों को अब कूलिंग पैड, स्पीकर और टेबल लैंप अलग-अलग रखने की जरूरत नहीं होगी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ए. सिवारमन ने बहुउपयोगी स्मार्ट लैपटॉप स्टैंड विकसित किया है।
विज्ञापन

इस आविष्कार को भारतीय पेटेंट मिला है। इसमें एस. कार्तियायिनी और एस. कुलोथुंगन भी सहयोगी आविष्कारक हैं। स्टैंड में पंखे वाला कूलिंग पैड, एम्प्लीफायर युक्त स्पीकर और दिशा बदलने वाली एलईडी लाइट लगाई गई है।
इसकी ऊंचाई जरूरत के अनुसार घटाई-बढ़ाई जा सकेगी। इससे गर्दन, कंधे और कमर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। ब्रेकयुक्त घूमने वाले पहियों से इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकेंगे। इस्तेमाल के बाद समेटकर रखने की सुविधा इसे छात्रावास और छोटे कमरों के लिए उपयोगी बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें