कोरोना महामारी के बीच शासन के निर्देश पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमएमएमयूटी) को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। विभागों के अलावा प्रशासनिक दफ्तर भी बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी।
विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अभिजीत मिश्रा ने बताया कि बंद के दौरान कोई भी छात्र, शिक्षक, कर्मचारी परिसर में नहीं आएंगे। आवश्यक सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। आवश्यक कार्य यथासंभव ऑनलाइन माध्यम से किये जाएंगे।
शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ेंगे और अपना मोबाइल फोन भी बंद नहीं रखेंगे। जरूरत के मुताबिक किसी भी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यालय में बुलाया जा सकता है।