फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय हरित विश्वविद्यालय रैंकिंग में एमएमएमयूटी को मिला 31वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। नेशनल ग्रीन यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2026 में विश्वविद्यालय ने देशभर में 31वां स्थान प्राप्त करते हुए 100 में से 90.2 अंक हासिल किए हैं। उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रबंधन, जलवायु संरक्षण और सतत परिसर विकास के लिए विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित गोल्ड रेटिंग प्रदान की गई है।
विज्ञापन

एनजीयूआर की 100 अंकों की मूल्यांकन प्रणाली के अंतर्गत संस्थानों का आकलन 10 प्रमुख मानकों पर किया जाता है। इनमें सुशासन, शिक्षण में सतत विकास का समावेश, शोध एवं नवाचार, ऊर्जा प्रबंधन, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु कार्रवाई, हरित परिसर संचालन और सामुदायिक सहभागिता शामिल हैं। विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि हरित परिसर के विकास, ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, जल संसाधन प्रबंधन, अपशिष्ट न्यूनीकरण, जैव विविधता संरक्षण, सतत अवसंरचना, पर्यावरणीय शिक्षा और हरित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य का परिणाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें