फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विधायक के बेटे पर फर्जी प्रमाण पत्र पर ठेका लेने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के बेटे पर फर्जी प्रमाण पत्र पर ठेका लेने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

आपत्ति के बाद नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता से इसकी जांच को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
महराजगंज के भाजपा विधायक के बेटे की फर्म मेसर्स अंकुर इंटरप्राइजेज पर त्वरित आर्थिक विकास योजना में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पर टेंडर डालने का आरोप है। दूसरे ठेकेदारों की ओर से आपत्ति करने के बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिशासी अभियंता से इसकी जांच करने को कहा। अधिशासी अभियंता अमरनाथ ने अनुभव प्रमाण पत्र देने वाली संस्था उत्तर प्रदेश सहकारी विधायन और शीतगृह संघ लिमिटेड सहकारी निर्माण एजेंसी को पत्र लिखकर मेसर्स अंकुर इंटरप्राइजेज के अनुभवपत्र का सत्यापन कर प्रमाणित करने की मांग की है।
विज्ञापन

निगम ने 12 मार्च को त्वरित आर्थिक विकास योजना के 90 कार्यो के लिए ई-निविदा आमंत्रित किया था। 20 मार्च को निविदा खुलनी थी लेकिन आचार संहिता के कारण खोली नहीं गई। इसमें सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए मेसर्स अंकुर इंटरप्राइजेज राप्ती नगर फेज 1 गोरखपुर ने प्रतिभाग किया। फर्म ने त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के तीन कार्य 58,61,62 कुल लागत 4.23 करोड़ के कार्यो के लिए टेंडर डाला है। ई-निविदा में प्रतिभाग करने वाले ठेकेदारों ने अनुभव प्रमाण पत्र पर सवाल खड़े किए। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि अनुभव प्रमाण पत्र देने वाली संस्था से अभी सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिली है। यह नियमित प्रक्रिया है, अगर उनका अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं हुआ तो टेंडर की प्रक्रिया से उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें