फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि से रुपये मांगने में दीवान और सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि से रुपये मांगने में दीवान और सिपाही निलंबित
विज्ञापन

गोरखपुर। गुलरिहा थाने की सरहरी चौकी पर विधायक प्रतिनिधि से रुपये मांगे जाने के मामले में एसएसपी ने जांच के बाद चौकी के दीवान और सिपाही को रविवार को निलंबित कर दिया है। वहीं एसएसपी ने चौकी पर तैनात दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपराइच विधायक के गांव जमुनारा निवासी किसान गणेश सिंह के खेत में सागौन का पेड़ सूख कर गिर गया है। वह पेड़ काट कर हटा रहे थे कि इसी बीच सरहरी चौकी के दो सिपाही पहुंच कर पेड़ काटने को गैर कानूनी बताते हुए उन्हें रोक दिया। गणेश को चौकी पर आकर मिलने को कहा। गणेश ने विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह को जानकारी दी। आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि ने गणेश को बुलाने की वजह पूछी तो सिपाहियों ने पेड़ काटने को गैर कानूनी बताते हुए प्रति पेड़ पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क की मांग कर डाली। विधायक प्रतिनिधि ने चौकी से ही एसएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने एसपी नार्थ को जांच सौंपी। एसपी नार्थ के रिपोर्ट के आधार पर रविवार को एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने आरोपित थाने के दीवान मनोज कुमार सिंह तथा सिपाही सतीश गौड़ को निलंबित करने के साथ ही चौकी पर तैनात दरोगा सुनील कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें