फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: विधायक फतेह बहादुर का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, फेसबुक पर लिखा- 'चेक कर लें किसी ने रुपये तो नहीं दिए'

Sat, 28 Mar 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट करके कहा है कि उनके व्हाट्सएप से किसी प्रकार का संदिग्ध लिंक, मैसेज या फोन जाता है तो उस पर ध्यान न दें। साथ ही उन्होंने किसी भी अनजान लिंक से बचने की सलाह दी है। विधायक ने बताया कि वे अपना बैंक अकाउंट चेक कराएंगे ताकि पता चल सके कि रुपये तो नहीं निकाले गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट जालसाजों ने हैक कर लिया है। जालसाजों ने विधायक के पास लिंक के माध्यम से आरटीओ की ओर से गाड़ी चालान का मैसेज भेजा था, जिसे खोलते ही उनका अकाउंट हो गया। इसकी जानकारी विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर देते हुए लोगों को आगाह किया है।
विज्ञापन


विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट करके कहा है कि उनके व्हाट्सएप से किसी प्रकार का संदिग्ध लिंक, मैसेज या फोन जाता है तो उस पर ध्यान न दें। साथ ही उन्होंने किसी भी अनजान लिंक से बचने की सलाह दी है। विधायक ने बताया कि वे अपना बैंक अकाउंट चेक कराएंगे ताकि पता चल सके कि रुपये तो नहीं निकाले गए हैं। हालांकि, उनके पास अभी बैंक से रुपये निकासी का मैसेज नहीं आया है। इसके बाद वे शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें