फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, छह साथियों समेत गिरफ्तार

Tue, 05 May 2020 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अमन मणि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच महराजगंज के नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी समेत सात लोगों को बिजनौर के नजीबाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक सहित छह लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले रविवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के पितृ कार्य के लिए आए विधायक ने बगैर पास बदरीनाथ जाते हुए कई जिलों की पुलिस को अपने रुआब में लिया। लेकिन गोचर में उनकी नहीं चली तो वे बैरियर पर रोकने वाले पुलिस, प्रशासन के अफसरों से भिड़ गए थे। 

अभद्रता करते हुए जबरन आगे बढ़े तो पुलिस ने कर्णप्रयाग में उन्हें रोक बैरंग लौटा दिया। बाद में मुनिकीरेती में उन्हें पकड़ लिया गया। राष्ट्रीय आपदा एक्ट और धारा 188 के तहत मुनिकीरेती थाने में विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाद में निजी मुचलके पर छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें