पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार चौराहे पर बुधवार शाम सात बजे के करीब नाला ढलाई के लिए मसाला लेकर पहुंचे मिक्सर मशीन का टायर फटने से हड़कंप मच गया। बम जैसी तेज आवाज से आसपास के लोग डर गए। टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। चालक रामरक्षा ने बताया कि मिक्सर मशीन में माड़ापार से मसाला लोड करके पादरी बाजार चौराहे पर पहुंचा था। इसी दौरान नाला के पास कीचड़ में गाड़ी फंस गई, निकालने की कोशिश की तो पीछे का टायर अचानक फट गया।