फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: लापता युवक और किशोरी के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Mar 2021 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिले शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा और चिलुआताल थाना क्षेत्रों में एक युवक और एक किशोरी का शव मिलने से शुक्रवार को सनसनी फैल गई। झंगहा में युवक का शव नाले में उतराता मिला तो चिलुआताल में नदी में उतराया किशोरी का शव मिला। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

विज्ञापन


ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार झंगहा थाना क्षेत्र के करौता निवासी प्रेमचंद्र (35) का शव उनके घर के पास स्थित एक नाले में मिला। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रेमचंद्र के घरवालों को दी। बाद में पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घरवालों के मुताबिक, प्रेमचंद 24 मार्च से ही लापता थे। उनकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला था। वह महाराष्ट्र में रहकर पेंट पॉलिश का काम करते थे। एक हफ्ते पहले ही घर आए थे। मृतक की पत्नी सुनीता देवी तथा उनके दो बच्चों परी (4), अंकित (2) है। शव पर चोट के निशान हैं लेकिन ये गिरने की वजह से लगे या फिर अन्य कारणों से, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के रामपुर चक स्थित बामंत माता स्थान के पास नदी में रामपुर चक निवासी रामसेवक निषाद की पुत्री ज्योति (17) का शव मिला। वह दसवीं की छात्रा थी और 18 मार्च से ही लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद 24 मार्च को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस केस दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें