फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पुलिस ने कसी नकेल: जेल से छूटे तो फिर करने लगे क्राइम, खोली गई हिस्ट्रीशीट

Mon, 03 Oct 2022 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चौरीचौरा के रउतैनिया निवासी भीम पासवान, कैंट के कूड़ाघाट निवासी विजय साहनी, उरुवा बाजार के भरथरी निवासी कपिल यादव, राजघाट के बसंतपुर मुतनाजा निवासी अब्दुल सलाम और गगहा के अहिरौली निवासी संतदेव यादव की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले पांच सक्रिय बदमाशों की हिस्ट्रीशीट फिर से खोल दी गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उधर, गोला पुलिस ने शातिर लुटेरों के गिरोह को पंजीकृत किया है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद तीन बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के रउतैनिया निवासी भीम पासवान, कैंट के कूड़ाघाट निवासी विजय साहनी, उरुवा बाजार के भरथरी निवासी कपिल यादव, राजघाट के बसंतपुर मुतनाजा निवासी अब्दुल सलाम और गगहा के अहिरौली निवासी संतदेव यादव की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

भीम पर मारपीट, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट के सात मुकदमे चौरीचौरा थाने में दर्ज हैं।  विजय साहनी पर चोरी के आठ मुकदमे कैंट में दर्ज हैं। कपिल यादव पर तीन मुकदमे उरुवा में दर्ज है, वह पशु तस्कर भी है। अब्दुल सलाम पर पांच और संतदेव पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। सभी की अपराध में फिर से सक्रियता पाए जाने पर हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

 
उधर, गोला पुलिस ने पांडेयपार निवासी सत्यम उर्फ गोलू यादव, निखिल यादव उर्फ भोलू और चिलवा निवासी पवन निषाद को गिरोहबंद किया है। सत्यम गिरोह का सरगना है। सत्यम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य दोनों पर दो-दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी की पीटकर हत्या, चाकू भी घोंपा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें