फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: गोरखपुर में युवती का हाथ पकड़कर शोहदों ने खींचा, चीखी तो बरसाए थप्पड़

Fri, 28 Apr 2023 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी और मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश पुलिस टीम कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां चिलुआताल इलाके के चार्जिंग स्टेशन के पास बुधवार देर शाम बाइक सवार शोहदों ने युवती का हाथ पकड़कर खींच लिया और छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर शोहदों ने युवती और उसकी भाभी को थप्पड़ भी मारा। शोर पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के भाई की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने आफताब और साहिल के खिलाफ छेड़खानी और धमकी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। खबर है कि आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल निवासी युवक ने दिए तहरीर में लिखा है कि बुधवार को उसकी बहन अपनी भाभी के साथ बाजार में दवा लेने के लिए गई थी। लौटते समय मोहरीपुर में चार्जिंग स्टेशन के पास इसी थाना क्षेत्र के बेनामा टोला महेसरा निवासी आफताब और साहिल नामक दो युवकों ने बाइक आगे लगाकर रास्ता रोक दिया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में चाकू की नोंक पर महिला से हुआ था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


आफताब ने बहन का हाथ पकड़ लिया और खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने थप्पड़ मार दिया। सरेआम हुई इस घटना से भाभी और बहन दोनों सन्न रह गईं। इसके बाद वहां पर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी फरार हो गए। घर पहुंचकर युवती ने आपबीती बताई, जिसके बाद भाई ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

शोहदों ने पहले भी की थी छेड़खानी
पीड़ित भाई ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी बहन के साथ छेड़खानी की है। लेकिन, बहन ने मुझे इसकी जानकारी नहीं दी थी। लोकलज्जा के वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी, लेकिन बुधवार को तो शोहदों ने हद ही कर दी।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी और मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश पुलिस टीम कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें