फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: महिला को ऑटो में बैठाकर मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए बदमाश, तीज पर्व के दिन ही हुई घटना

Wed, 20 Sep 2023 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोरखपुर इलाके में सोमवार की दोपहर सराय गुलरिहा स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गए युवक का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठगों के गिरोह ने एक बार फिर महिला को ऑटो में बैठाया और जालसाजी से गहने लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला गणेश चौक से मोहद्दीपुर आने के लिए ऑटो में बैठी थी और रास्ते में तीन लाख रुपये का मंगलसूत्र लेकर जालसाज फरार हो गए।

विज्ञापन


कैंट पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। अभी हाल ही में पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बदमाशों को जेल भेजा था, लेकिन फिर वारदात होने से पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके की पाॅवर हाउस कॉलोनी, मोहद्दीपुर निवासी शशिभूषण सिंह ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि उनकी मां उमा सिंह तीज के अवसर पर गोलघर बाजार गई थीं। वापसी में मोहद्दीपुर के लिए ऑटो पकड़ने के लिए गणेश चौक पर खड़ी थीं। जहां से दो अंजान उचक्कों ने माता से बातचीत करने का प्रयास किया और अपनी बातों में उलझाकर ऑटो से रेलवे स्टेशन के गेट नंबर छह पर ले गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: करोड़ों का है एक सांप: UP STF ने चार तस्करों को दबोचा, तांत्रिक विद्याओं में आता है काम; नेपाल में तस्करी

उसी बीच उचक्कों ने माता का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत 2.50 से तीन लाख रुपये तक होगी, उचक्कों ने उड़ा दिया है। वारदात के बाद महिला को उतारकर बदमाश फरार हो गए थे। महिला ने घरवालों से संपर्क किया, जिसके बाद बेटा पहुंचा और लेकर घर गया। महिला ने घरवालों को आपबीती बताई, जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
 

जेल भेजे गए थे ऑटो वाले जालसाज

पुलिस ने आठ सितंबर को ही ऑटो में बैठाकर इसी तरह से जालसाजी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने जेल भेजा था। यह ऑटो को किराये पर लेकर वारदात करते थे। फिर इसके दो और बदमाशों को पुलिस ने चार दिन पहले ही जेल भेजा है, लेकिन फिर इस तरह की वारदात सामने आने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: वेतन के लिए हड़ताल: गोरखपुर में सड़क पर उतरे सिटी बस चालक तो चरमराई शहर की लाइफलाइन, थमे रहे बसों के पहिए

पहले भी हुई हैं महिलाओं के साथ घटनाएं
  • 16 अगस्त : रामगढ़ताल इलाके के रुस्तमपुर नहर रोड निवासी फयानाथ सिंह के घर पत्नी और बहू थीं। इस दौरान कुछ जालसाज आए और बोले कि कंपनी की ओर से आए हैं। गहने चमकाने का केमिकल सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। बहकावे में आईं महिलाओं ने हाथ से चार चूड़ियां निकालकर चमकाने के लिए दे दीं। जालसाज लेकर फरार हो गए थे।
  • 30 अगस्त : सिद्धार्थनगर कॉलोनी तारामंडल निवासी गोविंद त्रिपाठी के साथ घटना हुई है। घर से टहलने के लिए निकले थे। हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का दे दिया और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे।
  • 12 अगस्त : कैंट इलाके के बेतियाहाता चौक पर धर्मशाला की कृष्णा पांडेय को बातों में उलझाकर बदमाश चौक से दूर ले गए और गहने लेकर फरार हो गए।
  • 06 सितंबर : शाहपुर के शिवपुर सहबाजगंज के सेक्टर तीन के लेन नंबर छह निवासी बैंक के रिटायर्ड शाखा प्रबंधक राकेश सिन्हा की पत्नी सन्नू सिन्हा से बदमाश कंगन लेकर फरार हो गए थे। ये बदमाश भी गहने चमकाने के बहाने ही पहुंचे थे और मना करने पर लूट की थी।
इसे भी पढ़ें: अधिवक्ता से बदसलूकी के आरोप में घिरे दरोगा पर एफआईआर दर्ज, पत्नी ने दी थी तहरीर
विज्ञापन

जालसाज ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाले

गोरखपुर इलाके में सोमवार की दोपहर सराय गुलरिहा स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गए युवक का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के जंगल औराही हाता टोला निवासी सुनील सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे सराय गुलरिहा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे।

पीड़ित ने बताया कि लाइन के पीछे तीन से चार लोग खड़े थे। रुपये निकालने के लिए जब एटीएम कार्ड मशीन में डाला। एटीएम पैसे नहीं निकले तो पीछे वाले युवक ने पीड़ित का एटीएम कार्ड लेकर मदद करने के बहाने कार्ड बदल दिया। बाद में खाते से 5 हजार निकलने पर पता चला कि एटीएम कार्ड बदल गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें