फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाले से सटे दो मकानों में आईं मामूली दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- आदित्यपुरी में रहने वाले आसपास के लोग भी डरे, जेसीबी से चल रहा नाला खोदाई का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

पादरी बाजार (गोरखपुर)। गोड़धोइया नाला से सटे दो मकानों में दरारें आई हैं। इससे मकान मालिक तो डर ही गए हैं, साथ ही आसपास के लोग भी सहम गए हैं। हालांकि दरारें मामूली हैं लेकिन इनके बढ़ने का खतरा है।

बता दें कि आदित्यपुरी कॉलोनी में गोड़धोइया नाला का निर्माण तेजी से चल रहा है। गहरी खोदाई से रेसमती गिरि और अभिनंदन लाल श्रीवास्तव के मकान में दरारें आ गई हैं। उन लोगों को डर सता रहा है कि कहीं मकान में ज्यादा दरारें न आ जाएं। इसके साथ ही आसपास रहने वाले अन्य लोगों को भी अपने घरों में दरारें आने का डर सता रहा है। अभिनंदन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मकान में मामूली दरारें आई हैं। यह नजदीक से देखने पर पता चल रहा है। वहीं रेसमती गिरि ने बताया कि मकानों में दरारें आने की बात सुने थे। लेकिन अब अपने ही घर में देख रहे हैं। अभी मामूली दरारें हैं। बता दें कि गोड़धोइया नाला से सटे 12 मकानों में अब तक दरारें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पुलिया को तोड़ा, तीसरे की है तैयारी
गोड़धोइया नाला पर बनी पुरानी पुलिया को तोड़कर नए सिरे से बनाया जा रहा है। राजनगर कॉलोनी और शक्तिनगर कॉलोनी में दो पुलिया तोड़ दी गई है। इससे लोगों को आगमन में काफी दिक्कत हो रही हैं। कई किलोमीटर तक घूम कर आना जाना पड़ रहा है। वहीं शक्तिनगर कॉलोनी में तोड़ी गई पुलिया के बगल में नाले की पानी रोकने के लिए मिट्टी की ढेर लगाई गई है। लोग उसी पर चढ़कर नाला पार कर आ जा रहे हैं। शक्तिनगर कॉलोनी में पुलिया का काम चल रहा है। तैयार होने में एक महीने की समय लग सकता है। राजनगर कॉलोनी पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। वहीं आदित्यपुरी कॉलोनी में भी कार्यदायी संस्था ने शुक्रवार को पुलिया तोड़ने की योजना बनाई थी। लेकिन आसपास और राहगीरों के निवेदन पर कुछ दिन के लिए पुलिया तोड़ने का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें