फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: मां की गोद से गिरा मासूम, ट्राली से कुचलकर मौत

Mon, 31 May 2021 06:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

बेटे को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था दंपती, पीछे से बाइक में ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर लगने से हुआ हादसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामजानकी मार्ग पर छावनी थानांतर्गत अमोढ़ा कस्बे से काशीपुर बंधे को जाने वाली सड़क पर स्थित कोतवालपुर गांव के पास सोमवार दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मां की गोद में बैठा मासूम हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह हादसा ट्रैक्टर ट्राली से बाइक में ठोकर लगने से हुआ। बाइक चला रहे मासूम के पिता और पीछे उसे गोद में लेकर बैठी मां को भी चोटें आईं लेकिन ट्राली की चपेट में आ जाने से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चालक भाग निकला लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

छावनी  थाने के शेखपुर निवासी सुखदेव शर्मा अपनी पत्नी प्रीति शर्मा को लेकर उसके मायके वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गए थे। सोमवार को एक वर्ष के बेटे तनुष को लेकर तीनों वापस घर लौट रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले छावनी थाने के कोतवालपुर के पास पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर लगने से पति-पत्नी बच्चे समेत सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


हादसे में मासूम को गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फरार ट्रैक्टर-ट्राली को ग्रामीणों ने काशीपुर घाट के पास पकड़ कर लिया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें