कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही खेल, सेना और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि ऐसे वीरों के बलिदान से ही देश आज आज़ाद है।
कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ त्रिपुरारी सारस्वत सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।