फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से चलेगी कोविड के समय से बंद डालीगंज-नकहा पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोविड काल से निरस्त नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर का संचलन मंगलवार से फिर से शुरू हो जाएगा। पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में गोंडा से चलाई जाएगी और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


05065 गोंडा-डालीगंज उद्घाटन स्पेशल गोंडा से डालीगंज के लिए 26 मई को दोपहर 12:30 बजे चलाई जाएगी। इस गाड़ी का नियमित संचलन डालीगंज से 26 मई से तथा नकहा जंगल से 27 मई से होगा। एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार के मुताबिक, 55062 डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर 26 मई से डालीगंज शाम 5:20 बजे चलेगी और गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, पीपीगंज होकर नकहा जंगल दूसरे दिन सुबह 04:45 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि 55061 नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर 27 मई से नकहा जंगल से रात 11:10 बजे छूटकर दूसरे दिन डालीगंज सुबह 09:25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एसएलडी के दो सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें