फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन ‘वाक अगेंस्ट कोरोना’

विज्ञापन
मिनी मैराथन दौड़ को लेकर डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने जारी किया पोस्टर। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मिनी मैराथन ‘वाक अगेंस्ट कोरोना’
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से आयोजित होने वाले बस्ती मिनी मैराथन को इस वर्ष ‘वाक अगेंस्ट कोरोना’ नाम दिया गया है। कार्यक्रम का पोस्टर डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा और एसोसिएशन के अध्यक्ष भावेष कुमार पांडेय ने बुधवार को जारी किया।
विज्ञापन

भावेष कुमार ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से प्रतिवर्ष बस्ती मिनी मैराथन का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। ऐसे में इस वर्ष के आयोजन को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ‘वाक अगेंस्ट कोरोना’ के रूप में आयोजित करने की योजना बनायी है। जिसमें प्रतियोगिता के स्थान पर कोरोना महामारी के खिलाफ पैदल मार्च किया जायेगा। कार्यक्रम 29 नवंबर को सुबह सात बजे से होना। इस वर्ष कार्यक्रम में बस्ती जनपद के बाहर के प्रतिभागियों का प्रवेश नहीं लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कहा कि संगठन का प्रयास सराहनीय है और इस वाक से मन मस्तिष्क और समाज को ताजगी मिलेगी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने एसोसिएशन को इस आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामना दी है। इस अवसर पर राम प्रताप सिंह, वैभव पांडेय, नवीन त्रिपाठी, रितिकेश सहाय, रतन जयसवाल, अभिषेक ओझा, देवेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र चौधरी, ओमकार चौधरी, शाश्वत श्रीवास्तव, सुधांशु पाण्डेय, आशीष कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें