फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में खुलेगा मिल्क पार्लर, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी सुविधा

Mon, 04 Dec 2023 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एम्स में हर दिन करीब ढाई हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर और विभिन्न विभागों में भी मरीज भर्ती किए जाते हैं। अभी इन मरीजों व उनके तीमारदारों को दूध व दूध से बने उत्पाद के लिए बाहर दुकानों पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जरूरी सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रहे गोरखपुर एम्स में जल्दी ही मरीजों व उनके तीमारदारों को परिसर में ही दूध व दूध से बने उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके लिए एम्स प्रशासन ने यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन को कैंपस में जगह देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एम्स में हर दिन करीब ढाई हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर और विभिन्न विभागों में भी मरीज भर्ती किए जाते हैं। अभी इन मरीजों व उनके तीमारदारों को दूध व दूध से बने उत्पाद के लिए बाहर दुकानों पर जाना पड़ता है। इसको देखते हुए एम्स प्रशासन ने परिसर में ही मिल्क पार्लर खोलने के लिए प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन से अनुबंध किया गया है।

एम्स प्रशासन मरीजों की सुविधा के लिए हर तरह से प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में परिसर में दूध पार्लर खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे मरीजों व उनके परिजनों की दिक्कतें कम होंगी।- डॉ. सुरेखा किशोर, कार्यकारी निदेशक, एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें