फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला अधेड़ का शव

Fri, 06 Mar 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 पिपरा में बुधवार शाम अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिग्विजय सिंह (50) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जबकि पुलिस प्रारंभिक तौर पर अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 पिपरा निवासी दिग्विजय सिंह कस्बे में अपने परिवार के साथ मकान में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतक की पत्नी के तहरीर के मुताबिक, होली के दिन दिग्विजय रंग खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। इसी बीच सूचना मिली कि कस्बे के एक बंद पड़े मकान के अंदर दिग्विजय का शव फर्श पर पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जाचं कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी का आरोप है कि मृतक पति के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश चौबे का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला अधिक शराब पीने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें