फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सहजनवां में सोते समय अधेड़ पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Tue, 27 Jun 2023 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पाली (गोरखपुर)।

सार

 इब्राहिम अपने घर पर दर्जी का कार्य करता है और कई मामलों में गंभीर धाराओं में वांछित है। रविवार रात वह अपने घर के बरामदे में सोया था। इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और इब्राहिम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां थाना क्षेत्र के बिजौवा गांव निवासी इब्राहिम (48) पर रविवार की रात सोते समय नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल इब्राहिम को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इब्राहिम अपने घर पर दर्जी का कार्य करता है और कई मामलों में गंभीर धाराओं में वांछित है। रविवार रात वह अपने घर के बरामदे में सोया था। इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और इब्राहिम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे।

शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि इब्राहिम के पुराने मामलों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें