फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तहसील स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में एमजी इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में एमजी के खिलाड़ियों का दबदबा, जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालक वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता में एमजी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में दबदबा कायम किया और ओवरऑल चैंपियन बने। प्रतियोगिता में एमजी इंटर कॉलेज और एमपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-19 वर्ग में एमजी इंटर कॉलेज के मोहम्मद सईद, निशांत भट्ट, प्रभाकर वैभव और देवांश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। अंडर-17 वर्ग में सूर्यांश दुबे, अभिजीत, आरव राय और यश प्रताप ने एमपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक अंक अर्जित किए। अंडर-14 वर्ग में एमजी इंटर कॉलेज के वैभव, गौरव और आदर्श ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को एकतरफा मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक क्षमता और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र, सुशील त्रिपाठी, हरिशचंद्र यादव, डॉ. चंदन सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, सूर्यकांत शर्मा, महेंद्र शर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें