फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमजी ब्लू ने एमजी रेड को 18 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में एमजी ब्लू ने एमजी रेड को 18 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बेहतर प्रदर्शन के लिए एमजी ब्लू के खिलाड़ी राज राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एमजी रेड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमजी ब्लू की टीम 21.5 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सूर्यांशु शुक्ला ने 34, विराट सिंह ने 11, आरिफ ने 11 और अली ने 10 रन बनाए। एमजी रेड की ओर से प्रथम श्रीवास्तव और एकांश ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि शाश्वत को दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजी रेड की टीम 16 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से एकांश ने 27, शाश्वत ने 24 और प्रथम ने 14 रन बनाए। इस तरह एमजी ब्लू ने 18 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव और निदेशक ओपी सिंह ने किया। समापन पर शारीरिक शिक्षक राम हरि यादव और विवेकानंद मिश्रा ने विजेता एवं उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को चाचा नेहरू के जीवन और बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। साथ ही खेलों में अनुशासन की भूमिका समझाते हुए विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दिलीप पांडेय, सुभाष, संजय श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्रा, चंदन सिंह और शिवेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें