-यूपी नेडा के बजट से लग रहे सोलर हाईमास्ट व सोलर स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम महानगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रहा है। इस दिशा में सोलर स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटें लगाने का काम तेजी से जारी है। अब तक कुल 425 स्थानों पर दोनों प्रकार की सोलर लाइटों की स्थापना पूरी हो चुकी है।
यूपी नेडा से 2.696 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे 1200 सोलर स्ट्रीट लाइटें पोल सहित लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 350 स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। वहीं, 1.188 करोड़ रुपये की लागत से 110 सोलर हाईमास्ट लाइटें खंभे सहित लगनी हैं। इनमें से 75 हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। नगर निगम शेष स्थानों पर भी कार्य पूरा करने की प्रक्रिया में है।
अपर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि सोलर लाइटों के लगने से रात में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। इससे महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में रोशनी बढ़ेगी। बिजली की खपत में भी कमी आएगी। साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।