फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीवीएन पीजी कॉलेज में यूजी प्रवेश की मेरिट सूची जारी, आज होगा प्रवेश

Wed, 29 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश मेरिट सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 29 जुलाई को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष में 456 से 241 सूचकांक तक के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। बीएससी (बायो) में अनारक्षित वर्ग के लिए 332 से 329, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 328 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 303 तक सूचकांक वाले अभ्यर्थी पात्र हैं। बीएससी (गणित) में 423 से 240, बीसीए में 390 से 327 और बीकॉम में 420 से 251 सूचकांक तक के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
कॉलेज प्रशासन ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी प्रवेश से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर लें। प्रवेश के समय ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, सभी अंक पत्रों एवं प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और उनकी एक-एक छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश समिति के समक्ष स्वयं उपस्थित होना होगा। सभी प्रवेश शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें