फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एक्सिस बैंक के लॉकर से व्यापारी के 30 लाख के गहने गायब, दर्ज कराया चोरी का मुकदमा

Thu, 24 Jun 2021 08:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज कराया चोरी का मुकदमा, एक्सिस बैंक की बेतियाहाता शाखा की है घटना।
विज्ञापन
बैंक लॉकर। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेतियाहाता स्थित एक्सिस बैंक के लॉकर से व्यापारी की पत्नी और बहू के करीब 30 लाख कीमत के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। व्यापारी के बेटे ने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक व्यापारी कमल रुंगटा बेतियाहाता स्थित सर्राफ रेजीडेंसी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी कला देवी और बहू स्वाती रूंगटा का बेतियाहाता स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। दोनों ने संयुक्त लॉकर लिया है। 16 जून को स्वाती लॉकर से गहने निकालने बैंक गईं थीं। जब उन्होंने लॉकर खोला तो उसमें रखे गहने गायब थे।

जिसकी सूचना स्वाती ने बैंक के अधिकारियों को दी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद कमल के बेटे प्रतीक ने कैंट थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने लिखा है कि लॉकर में 30 लाख रुपये कीमत के गहनेे थे। जिसमें सोने के दो हार, चार टप्स, एक अंगूठी, सोने की दो चूड़ी, एक हीरे का हार व दो टप्स, 14 सोने के सिक्के था। कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों का पक्ष मांगा गया है, मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें