फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी जिस शख्स का पूछते हैं हालचाल, उसकी चौथी कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Wed, 20 May 2020 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के उरुवा के हाटा बुजुर्ग के रहने वाले शख्स की रिपोर्ट बार-बार पॉजिटिव आ रही है। इसे लेकर डॉक्टर भी चिंतित है। अब तक चार बार उसका नमूना लिया गया है, चारों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी उसका रोज हालचाल लेते हैं। उसे बीआरडी में भर्ती हुए 24 दिन बीत चुके हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि अब उसके इलाज की व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को उरुवा के हाटा बुजुर्ग का रहने वाला 49 साल का व्यक्ति कोरोनो पॉजिटिव निकला था। उसे हृदय रोग और शुगर भी था। ऐसे में उसके इलाज में कॉलेज के डॉक्टर एहतियात बरत रहे थे। इस बीच छह दिन बाद जब उसकी जांच की गई तो पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम भी पूछते हैं हालचाल

इसके बाद 12 दिन बाद जांच की गई तो भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा दो जांच लगातार की गई, दोनों की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आ गई। इस पर डॉक्टर भी परेशान हैं। अब तक इतने लंबे समय तक कोई कोरोना का मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं रहा है।

प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि अब तक सभी रिपोर्ट उसकी पॉजिटिव आई है। ऐसे में उसके इलाज के तरीके में बदलाव कर दिया गया है। दो दिनों बाद फिर से जांच की जाएगी। इसके बाद तय किया जाएगा क्या करना है।

चार बार रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को भी है। यहां तक सीएम को उसका नाम तक याद हो गया है। हर बार वीडियो कांफ्रेसिंग में उसका हालचाल जरूर पूछते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें